English

NotebookLM (अब Gemini Notebook) से बेहतर पढ़ाई

15 मिनट Video

मुख्य विचार

Gemini Notebook (पहले NotebookLM) सिर्फ़ आपके डाले हुए sources से जवाब देता है, जैसे आपकी NCERT book या notes, और हर जवाब के साथ बताता है कि बात कहाँ से आई।
AI से copy-paste करने से समझ नहीं बढ़ती। AI से hint माँगिए, quiz लीजिए, और अपना answer check करवाइए: यही असली पढ़ाई है।
एक ही chapter से podcast, mind map, flashcards, quiz और revision plan बन सकते हैं, हिंदी में और free।

इस वीडियो में

करके देखिए

1notebooklm.google.com खोलिए, नया notebook बनाइए, और अपना NCERT chapter (PDF) या notes की photo upload कीजिए।
2Settings (⚙) में Output language हिंदी चुनिए।
3नीचे दिए prompts में से एक copy करके chat में डालिए, और छोटे numbers पर click करके source देखिए।
4Studio से mind map या flashcards बनाइए, और पढ़ने के बाद खुद को test कीजिए।

5 काम के prompts

Students और teachers के लिए 5 अलग तरह के इस्तेमाल। Copy कीजिए, [ ] वाली जगह अपनी बात लिखिए, और chat में डालिए। Spelling की गलती से फ़र्क नहीं पड़ता।
Student · अपना answer check करवाएँ (teach-back)
Maine ye topic apne shabdon mein samjhaya hai: [yahan apna answer likhiye]. Check karo kya galat ya adhoora hai. Seedha sahi answer mat do, pehle hint do.
Student · Exam pattern और revision plan
Pichle saal ke papers dekh kar batao kaun se topic baar baar aate hain. Phir exam 7 din mein hai, us hisaab se roz ka revision plan banao.
Student · अपने शौक से समझें
Mujhe cricket pasand hai. Is chapter ke main idea cricket ke examples se samjhao, phir 3 sawaal poocho.
Student और Teacher · आम गलतफ़हमियाँ
Is chapter mein students aam taur par kaun si 5 galatfehmiyan rakhte hain? Har ek ke liye ek chhota sawaal do jo use pakad le.
Teacher · Mixed class के लिए quiz
Is chapter par 10 sawaal banao: 3 aasaan, 4 medium, 3 mushkil. Answer key aur har sawaal ke saath ek line ka explanation do.

शिक्षकों के लिए: कक्षा में कैसे कराएँ

· Chapter का mind map projector पर दिखाइए और हर branch पर click करके class से सवाल पूछिए।
· Quiz में difficulty (easy, medium, hard) चुनकर अलग-अलग level के students के लिए सवाल बनाइए।
· Infographic print करके class में लगाइए, और Audio Overview को homework की तरह सुनने को दीजिए।
· AI से भी गलती हो सकती है: बच्चों को सिखाइए कि ज़रूरी बातें book से check करें।

पूरा transcript

AI podcast और आज क्या सीखेंगे

इमैजिन कीजिए, किसी ऐसे element के बारे में बताना जो अभी तक मिला ही नहीं है, और उसकी सारी details पहले से बता देना। यह podcast AI ने बनाया है, Class 11 की NCERT book के periodic table वाले chapter पर आधारित, बिल्कुल free। आज हम सीखेंगे Gemini Notebook से पढ़ाई कैसे करें। अपने doubts कैसे clear करें, अपनी knowledge को कैसे test करें, quiz बनाकर, mind map कैसे बनाएँ, revision plan कैसे बनाएँ, revision के लिए flashcards, podcast, video, और भी बहुत कुछ। सबसे ज़रूरी बात हम सीखेंगे: AI को हम copy-paste करने के लिए use नहीं करेंगे। अपनी समझ को और गहरा करने के लिए AI कैसे use हो सकती है, यह समझेंगे।

NotebookLM अब Gemini Notebook: यह कैसे अलग है

एक छोटी-सी बात: इस tool का नाम पहले NotebookLM था। July 2026 से इसका नाम Gemini Notebook है। Tool वही है, बस नाम नया है। बाकी AI chatbots पूरे internet को ढूँढ़ के जवाब देते हैं, पर Gemini Notebook सिर्फ़ उन sources से जवाब देता है जो आप इसमें upload करते हैं। यह आपकी textbook हो सकती है, आपके notes, या कोई और resource जो आप खुद upload करें। और हर जवाब के साथ यह बताता है कि वो बात कहाँ से आई है। इसलिए पढ़ाई के लिए इस पर ज़्यादा भरोसा किया जा सकता है। Gemini Notebook laptop, computer, tablet और mobile, सब पर चलता है।

नया notebook बनाएँ और sources upload करें

एक नया notebook बनाते हैं। तो Gemini Notebook के इस interface पर मैं यहाँ New notebook का tab click कर रहा हूँ। और आप इसको कोई भी नाम दे सकते हैं। तो मैं इसका नाम दे रहा हूँ Periodic Table। Next, हमको इसमें sources add करने हैं। तो sources add करने के लिए मैं यहाँ Upload files click कर रहा हूँ। और मेरे पास Class 11 की NCERT textbook के periodic table chapter का हिंदी और English version है।

Output हिंदी में कैसे पाएँ

जैसे ही मैंने sources add किए हैं, इस notebook ने periodic table की एक summary बना दी है। यह summary हिंदी में बनी है। हो सकता है जब आप first time use करें, तो यह summary English में हो। इसको हिंदी में करने के लिए आपको यहाँ settings का यह gear click करना है, और उसके बाद यहाँ Output language select करनी है। यहाँ बहुत सारी languages के options हैं। मैंने इनमें से हिंदी select की हुई है, इसलिए मुझे output हिंदी में मिल रहा है। और हाँ, chat में सवाल पूछते समय आप यह भी कह सकते हैं: reply to me in English, या Tamil, या कोई और भाषा। वो भी काम करेगा। आप यहाँ और भी sources add कर सकते हैं।

Website, YouTube, Drive से sources जोड़ें

Sources में click करके आप यहाँ website, YouTube, Drive, copied text, यह सब add कर सकते हैं, जो इस notebook के sources बन जाएँगे। आप यहाँ नए sources ढूँढ़ भी सकते हैं: web पर search करके, या अगर आपने अपनी Google Drive में कोई document save किया हुआ है, तो उसे भी search करके add कर सकते हैं।

Study partner: अपना doubt पूछें

Next हम देखते हैं कि notebook को study partner की तरह कैसे use कर सकते हैं। मान लीजिए chapter पढ़ते हुए आपको कोई बात समझ में नहीं आई, तो जैसे आप किसी दोस्त से पूछते हैं, बिल्कुल वैसे ही यहाँ आप अपना सवाल पूछ सकते हैं। जैसे मैंने सवाल type किया है: मुझे ionisation enthalpy समझ में नहीं आई, बहुत सरल तरीके से समझाओ, एक example के साथ। और अगर आप यहाँ कुछ spelling mistakes करेंगे, तो वो भी चलेगा। AI छोटी-मोटी spelling mistakes अपने आप ठीक कर लेती है। अब यह हमारे अपने sources में, जो हमने upload किए हैं, केवल उन्हीं में इस question का answer ढूँढ़ रहा है। इसलिए आप sure हो सकते हैं कि यह general web search नहीं कर रहा है, केवल आपके resources तक ही limited है। तो यहाँ आपको इसका explanation मिल गया है: ionisation enthalpy क्या है, आसान परिभाषा, और इसी तरह बाकी explanation भी यहाँ है। अगर आपको इसमें से कोई बात समझ में नहीं आई, तो आप फिर से questions पूछ सकते हैं, और इस तरह AI के साथ बातचीत करके topic को ज़्यादा गहराई से समझ सकते हैं।

Citations: हर जवाब का source

इसके अलावा, ये जो छोटे numbers आपको दिख रहे हैं, ये बताते हैं कि जो भी बात कही जा रही है, वो notebook AI ने कहाँ से उठाई है। जैसे अगर मैं इस 5 पर click करता हूँ, तो यह बात मेरे notes से आई है।

Chat customize करें (personal tutor)

एक और feature जो बहुत useful है: आप इन तीन dots पर जाएँगे, और यहाँ Configure chat कहेंगे। यहाँ आप customize कर सकते हैं कि notebook AI आपसे कैसे बातचीत करे। Default के अलावा इसे Learning guide की तरह set कर सकते हैं, या Custom में जाकर जो आप चाहते हैं, वो लिख सकते हैं। जैसे मैंने यहाँ लिख दिया है: हमेशा Hinglish में समझाइए, simple शब्दों में समझाइए, हर बार एक real-life example, और quiz में सीधा answer मत देना, पहले hint देना। और यहाँ आप यह भी choose कर सकते हैं कि response की length क्या हो: default, longer या shorter। मैं इसको default पर ही छोड़ रहा हूँ।

Hints के साथ quiz (scaffolded learning)

आप notebook AI को revision के लिए भी use कर सकते हैं। जैसे मैं prompt दे रहा हूँ: मुझसे एक-एक करके तीन सवाल पूछो, मेरे जवाब का इंतज़ार करो, गलत हो तो सीधा answer मत बताना, पहले hint देना। मैंने तीन इसलिए बोले हैं ताकि यहाँ time न लगे। आप पाँच, दस, जितने भी सवाल चाहें, पूछ सकते हैं। तो पहला सवाल है: periodic table के किसी एक period में left से right जाने पर ionisation enthalpy बढ़ती है (increases) या घटती है (decreases)? आप जवाब दे सकते हैं कि बढ़ती है। बिल्कुल सही जवाब। अब यह दूसरा सवाल है, और मान लीजिए इसका answer हमें नहीं पता, तो हम hint माँग सकते हैं। इस तरीके को अंग्रेज़ी में scaffolded learning कहते हैं, यानी learning में सीधा सवाल-जवाब नहीं हो रहा है। जहाँ मैं फँस रहा हूँ, वहाँ मैं hint माँग रहा हूँ। हम इस तरीके से भी इस tool का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपना answer check करवाएँ: copy-paste क्यों नहीं

एक और use case समझते हैं। मैं यहाँ कह रहा हूँ: मेरा explanation check करो, क्या गलत या अधूरा है, बताओ। जो answer मैंने लिखा है, उसको मैं check करवा सकता हूँ। यानी, बजाय इसके कि हम AI से homework का कोई question पूछें और answer को copy-paste कर दें, जिसका कोई भी फ़ायदा नहीं है, क्योंकि उससे आपकी समझ गहरी नहीं होती। और आप खुद ही सोच के देखिए: अगर AI सीधा जवाब दे रहा है, जिसको आप copy-paste कर रहे हैं, तो बाद में जब आप आगे पढ़ाई के लिए जाते हैं, या फिर नौकरी के लिए, तो कोई आपको क्यों hire करेगा? क्योंकि जो चीज़ AI करती है, वो सीधे AI से ही करवाई जा सकती है। इसलिए far better है कि AI को पढ़ाई के लिए समझ-बूझ के इस्तेमाल करें। तो यहाँ, जैसे मैंने जानबूझ के गलती की थी, यह बता रहा है कि गलती period में atomic size वाली है। आपने कहा कि period में left से right जाते हुए atomic size बढ़ता है। सही बात यह है कि period में left से right जाने पर atomic size बढ़ता नहीं, बल्कि घटता है, छोटा होता जाता है। तो कहने का मतलब है कि आप अपना answer check करवा सकते हैं। जो गलतियाँ हुई हैं, AI वो बताएगा, और जो सही कहा है, वो भी बताएगा। और अगर आपको अपनी marking scheme पता है, तो आप यह भी कह सकते हैं कि मुझे एक mock exam दीजिए, उसको check करके बताइए कि मेरे कितने नंबर आए। तो यह काफ़ी आपकी imagination पर निर्भर करता है कि आप notebook AI को एक study partner की तरह कैसे इस्तेमाल करते हैं।

Past papers और 7 दिन का revision plan

जैसे, आप इस तरह के सवाल भी पूछ सकते हैं कि पिछले साल के papers देखकर बताओ कि कौन-से topics बार-बार आते हैं। अब हो सकता है कि आपने जो sources upload किए हैं, उनमें यह information न हो। तो या तो आपके पास past papers हैं, तो उन्हें add करके वहाँ से questions देख सकते हैं, या आप यहाँ web search में जाकर past papers ढूँढ़ सकते हैं। आप इस तरह के सवाल भी पूछ सकते हैं: exam सात दिन में है, इस chapter का revision plan बनाओ। तो notebook AI आपको इस तरह का revision plan देगा, हर दिन के topics के साथ। इस तरह का एक detailed plan आपको बनाकर देगा।

Audio Overview (podcast) और free plan की limit

Next हम देखते हैं कि इसमें और क्या-क्या resources हैं। और इनको दिखाने के लिए मैं एक दूसरा notebook load कर रहा हूँ। यह वही periodic table का notebook है, जिसमें मैंने ये सब पहले से बना के रखा है। पहला resource है Audio Overview, जो एक podcast बनाता है। इसमें हमें कई options मिलते हैं: Deep dive, Brief, Critique, Debate. Audio Overview, जो एक podcast बनाता है। इसमें हमें कई options मिलते हैं: Deep dive, Brief, Critique, Debate. मुझे podcast पसंद है, क्योंकि किसी chapter का podcast बनाकर, जब आप travel कर रहे हों या exercise कर रहे हों, तब आप उसे सुन सकते हैं, और इससे time बचता है। यहाँ भी फिर आप language, length और sources चुन सकते हैं। और AI hosts का इस episode में focus क्या हो, यह भी यहाँ define कर सकते हैं, जैसे exam strategy के लिए podcast बनाना है, roadmap, या student perspective। और उसके बाद आपके पास यहाँ ये दो options हैं: Generate later या Generate now। यहीं पर यह AI usage limit है। जहाँ तक मुझे पता है, आपको लगभग 5 घंटे की limit मिलती है, और फिर यह reset हो जाती है। एक weekly limit भी है, जो हर week reset हो जाती है, free plan में। तो मैंने यह किया था कि कुछ चीज़ें पहले Generate now से बनाईं, और बाकी सबको set करके Generate later दबा दिया। अब मुझे ये सारे resources यहाँ दिख रहे हैं। यह Audio Overview, जो मैंने पहले भी सुनाया था, वो इस तरह है।

Slide deck

फिर यहाँ next resource है Slide deck, और Slide deck में भी आपको options मिलते हैं: format, language, length, और यहाँ भी आप prompt दे सकते हैं। यह शायद teachers के लिए ज़्यादा useful है, कि slides बनाकर वो अपनी classroom में उनका use कर सकें। तो यहाँ notebook ने ये slides बनाई थीं, जो मेरे ख़याल से थोड़ी और बेहतर हो सकती हैं। बेहतर prompt देकर हम इन्हें improve कर सकते हैं।

Video Overview

फिर next resource है Video Overview। यहाँ आप Short बना सकते हैं, या एक Explainer video बन सकता है। उसमें focus क्या हो, customize करना, ये सब वही options हैं। और जो video मैंने generate किया, वो हम यहाँ play करके देख सकते हैं। यह Explainer भी शायद teachers के लिए ज़्यादा useful feature है।

Mind map

फिर next है Mind map। तो यह है mind map। इसमें main topic, उसकी सब branches, और फिर sub-branches हैं। और जब आप किसी branch पर click करते हैं, तो उसका explanation chat में आ जाता है। यह आपको अपने topic का बहुत अच्छा visual view दे देता है।

Interactive report और flashcards

फिर next हमारे पास है Interactive report। यहाँ यह topic-wise एक document बन गया है, जिसको ये interactive report कह रहे हैं। Next हैं Flashcards, जो revision के लिए बहुत useful होते हैं। Flashcard की front side पर आपके पास question होता है: atomic number Z = 120 वाले element का IUPAC name और symbol क्या होगा? फिर आप इसका answer खुद सोचते हैं, और फिर यहाँ check कर सकते हैं कि answer क्या है। आपने सही सोचा था या नहीं, ऐसे आप खुद को self-assess कर सकते हैं।

Quiz के options

Next है Quiz। और quiz में आपको कई सारे options मिलते हैं: number of questions: fewer, standard, more; level of difficulty: easy, medium, hard; include images या text only; और types of questions: multiple choice, multiple select, fill in the blank, short answer। और फिर quiz जब generate होता है, तो यह फिर से self-assessment का तरीका है। और अगर आप teacher हैं, तब भी आपके लिए यह बहुत useful resource हो सकता है।

Infographic (cheat sheet) और data table

फिर Infographic है, जिसको मैंने यहाँ एक तरह की cheat sheet बनाया है, अगर आपको chapter की एक quick glance summary चाहिए, जो फिर से revision के लिए useful हो सकती है। या अगर आप teacher हैं, तो इसे generate करके print करके अपनी class में लगा सकते हैं। Data table इस particular topic के लिए ख़ास useful नहीं थी, पर यह एक और feature है जो आप use कर सकते हैं।

Save to note और notebook share करें

और अगर आपको कोई answer पसंद आए, तो आप उसको copy-paste करके कहीं save कर सकते हैं। और एक feature है यहाँ: Save to note। तो अगर आप Save to note करते हैं, तो यह note अलग से यहाँ save हो जाता है, और saved note को आप बाद में edit भी कर सकते हैं। और जो पूरी notebook आपने बनाई है, वो notebook आप share भी कर सकते हैं।

Mobile app और voice chat

Finally देखते हैं कि यह notebook mobile phone पर कैसी दिखती है और कैसे चलती है। यहाँ exactly वही दिख रहा है, जो मेरे laptop पर दिख रहा था। यहाँ हमने ये दो notebooks create किए थे। अगर मैं पुराना वाला देखूँ, तो यहाँ Studio में, जो भी मैंने अभी आपको दिखाया था, वो सब चीज़ें आपको यहाँ मिल जाएँगी। और यहाँ आप Gemini से voice chat कर सकते हैं। मुझे periodic table की एक general understanding सरल तरीके से समझाओ। Periodic table को आप एक तरह का chart या grid मान सकते हैं, जहाँ सारे elements को एक ख़ास तरतीब से सजाया गया है। इसमें दो मुख्य चीज़ें होती हैं: periods, जो लेटी हुई पंक्तियाँ होती हैं, और groups, जो खड़ी हुई लाइनें होती हैं। Elements को उनकी परमाणु… क्या आप मुझे यह भी बता सकते हो कि इस chapter पर CBSE 12th class board में अधिकतर क्या सवाल आते हैं? CBSE board परीक्षाओं में आमतौर पर आवर्ती गुणों, जैसे परमाणु त्रिज्या, आयनन ऊर्जा और इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी के सवाल पूछे जाते हैं। इसके अलावा, तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखकर उनकी सही स्थिति बताने वाले सवाल भी आते हैं।

आख़िरी बात

अगर ठीक से use किया जाए, तो AI पढ़ाई के लिए एक बहुत useful tool है। I hope आपको यह video पसंद आया, और आप Gemini Notebook को अपनी पढ़ाई में optimally use करेंगे।